फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पनीर और खोया के भरे सैंपल, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुख्य बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग ने मंगलवार की दोपहर को छापेमारी की। इस दौरान खोया (मावा) और पनीर के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. पुनीत ने बताया कि 7 दिसंबर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से मेवात से बल्लभगढ़ की ओर आ रही एक पिकअप को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर रोक लिया गया। पिकअप में भारी मात्रा में पनीर और क्रीम पाई गई। जिसका वजन करीब 800 किलो था और प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ था। पूछताछ के दौरान गाड़ी के चालक ने बताया कि यह पनीर बल्लभगढ़ स्थित रमेश चंद हलवाई की दुकान पर सप्लाई किया जाता था। इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने दुकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान में रखे गए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था की भी जांच की। अधिकारियों ने वहां मौजूद विभिन्न खाद्य सामग्रियों को बारीकी से जांच की। डॉ. पुनीत ने बताया कि दुकान से दो सैंपल लिए गए हैं, जिनमें खोया और पनीर शामिल हैं। दोनों सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले पकड़ी गई गाड़ी से बरामद पनीर के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें