फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीपीटीपी के सेक्टरों को निगम में लाने की फाइल आयुक्त तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में फाइल चंडीगढ़ भेजने का दिया आश्वासन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। बीपीटीपी के सेक्टर-75 से 89 तक के क्षेत्रों को नगर निगम के अधीन करने की मांग को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच उम्मीद की किरण जगी है। इस संबंध में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की नगर निगम आयुक्त से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान आयुक्त ने बताया कि बीपीटीपी के इन क्षेत्रों को नगर निगम के अधीन करने से संबंधित फाइल उनके पास पहुंच चुकी है।



सेक्टर-76 के आरडब्ल्यूए प्रधान विनोद नागर के अनुसार, निगम आयुक्त ने बताया कि फाइल को चंडीगढ़ में सरकार के पास भेजने से पहले सभी संबंधित अधिकारियों के साथ अंतिम बैठक की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों के हस्ताक्षर करवाकर फाइल सरकार को भेज दी जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्होंने लगभग एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवासियों से एकता बनाए रखने की अपील


आरडब्ल्यूए से रविंद्र चौधरी, ज्ञानिंद्र खटाना, अनिल सहित अन्य पदाधिकारियों ने इसे वर्षों से चली आ रही मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि बीपीटीपी के सेक्टर-75 से 89 तक के क्षेत्रों को नगर निगम के अधीन करने से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। हालांकि, फाइल चंडीगढ़ भेजे जाने और अंतिम निर्णय होने तक संघर्ष जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने सभी आरडब्ल्यूए प्रधानों, पदाधिकारियों और निवासियों से आपसी एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगली कार्रवाई के लिए सभी को फिर एक मंच पर एकत्रित किया जाएगा, ताकि मांग को मजबूती से उठाया जा सके। उनका कहना है कि जब तक क्षेत्रों को नगर निगम के अधीन करने का उद्देश्य पूरा नहीं होता, तब तक सामूहिक प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें