फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किशोरी से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के मामले में युवक का पिता भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेसर थाने में आठ जुलाई को दर्ज हुई थी एफआईआर
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में युवक आमिर, साथ देने में उसकी बहन नेहा खान को पहले गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
अब आमिर व नेहा के पिता अबरार हुसैन को किया गया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 56 साल का अबरार हुसैन दिल्ली के कंझावला का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि दिल्ली के छावला में अपने मकान पर उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में अबरार हुसैन के बेटे आमिर और बंधक बनाने व अन्य आरोप में बेटी नेहा खान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मामले में मुजेसर थाने में आठ जुलाई को एफआईआर दर्ज हुई थी। युवती ने पुलिस को बयान दिया कि साल 2023 में जब वो 16 साल की थी तो नेहा नामक दोस्त ने अपने भाई आमिर से मिलवाया। दोनों में दोस्ती हो गई और फिर आरोपी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल कर बार-बार आरोपी बुलाने लगा। फिर आमिर, उसकी बहन, नेहा व परिवार के लोग उसे एक अन्य महिला शाबिया की मदद से दिल्ली में छांगुर बाबा के पास ले गए। वहां आरोपियों ने उसका धर्म परिवर्तन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में युवती ने आमिर पर केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के जेल जाने के बाद नेहा उसे फिर से ब्लैकमेल करने लगी और जबरन अपने साथ दिल्ली ले जाकर रखा। वहां उससे कुरान की आयत याद करवाती और याद कर सुनाने पर ही खाना देती थी। बाद में नेहा के परिचित दिल्ली पुलिस के जवान नवाब खान ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। साथ ही युवती को जबरन स्पा सेंटर में भेजकर देह व्यापार भी कराया गया। इन रुपयों से आमिर हुसैन की जमानत का खर्च पूरा किया गया। बुर्का पहनने को युवती को मजबूर किया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें