फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: द फरीदाबाद केंद्रीय सरकारी बैंक ने 200 महिलाओं को दिया ऋण

Sat, 23 Sep 2023 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। दी फरीदाबाद केंद्रीय सरकारी बैंक की वार्षिक आम सभा, पैक्स सशक्तिकरण से किसान समृद्धि विषय पर कार्यशाला एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन सेक्टर-12 के सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें हरको बैंक के अध्यक्ष हुकुम सिंह भाटी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। बैंक के महाप्रबंधक प्रशांत यादव ने बताया कि वित्त वर्ष में बैंक को 1.47 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। वहीं, 200 महिलाओं को लोन दिया गया।
विज्ञापन

बैंक की गैर निष्पादित में भी कमी आई है। बैंक के पास ग्राहकों की जमा पूंजी पिछले वित्त वर्ष की तुलना में बढ़कर 534 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक द्वारा व्यवसाय का विविधीकरण करते हुए अनेक ऋण योजना तैयार की गई है। हुकुम सिंह भाटी ने कहा कि फरीदाबाद केंद्र सरकारी बैंक को प्रदेश का आदर्श बैंक बनाने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। हरको बैंक के माध्यम से सरकारी योजना जन-जन तक पहुंचाना है। पैक्स पर सशक्तिकरण पर अपनी कार्ययोजना को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय व प्रदेश सरकार सहकार से समृद्धि के मंत्र पर गंभीरता से कार्य कर रही है। प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां के माध्यम से 172 सुविधाएं आम जन तक पहुंचाई जाएगी। इनमें अब जनऔषधि केंद्र, सेवा केंद्र, गोदाम निर्माण, पेट्रोल व डीजल पंप जैसी अनेकों योजनाएं लागू की जाएगी। फरीदाबाद केंद्रीय सरकारी बैंक ने 200 महिलाओं को एक करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में राम प्रकाश, कश्मीर देवी, दिनेश भाटी, धर्मचंद व हेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें