फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: त्योहार पर चलाई गईं अतिरिक्त बसों में भी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिवाली के मौके पर शनिवार को यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। इसके बावजूद यात्री बसों में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए। वहीं, यूपी रोडवेज की बसों में भीड़ देखने को मिली। शनिवार को देर शाम को डिपो पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि त्योहार को देखते हुए शनिवार को डिपो पर यात्रियों को भीड़ देखने को मिल रही थी। भीड़ के चलते उनकी ओर से इंटर स्टेट रूटों पर 20 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इसमें फरीदाबाद डिपो से जयपुर, अलीगढ़, आगरा, नैनीताल, चंडीगढ़, धर्मशाला, चंडीगढ़ आदि जैसे लंबे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई। उन्होंने बताया कि खासकर अलीगढ़ और आगरा रूटों पर 10 से ज्यादा अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।वहीं, फरीदाबाद डिपो के ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज ने बताया कि इंटर स्टेट रूटों पर चलने वाली बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। उन्होंने यह भी साफ किया है कि किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यात्रियों को वहां किराया देना होगा जो सामान्य दिनों में होता है। इसके अलावा, बसों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की चेकिंग के लिए भी एक विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम बसों की पूरी जांच करेगी ताकि सफर सुरक्षित और आरामदायक हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें