फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 32 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 850 पुलिसकर्मी रहे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईटी परीक्षा : सामान्य ज्ञान और गणित ने बढ़ाईं मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के पहले दिन जिले के सभी 32 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्वक हुआ। अब तक 2 शिफ्टों का एग्जाम हो चुका है। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11.45 बजे और दूसरी शिफ्ट 3.15 से 5 बजे तक चली। परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में सामान्य ज्ञान और मैथमेटिक्स के सवाल कठिन थे। पेपर सॉल्व करने में समय लग रहा था। अभ्यर्थियों ने बताया कि यह परीक्षा नॉलेज बेस्ड था।

परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की। कई अभ्यर्थी जूता पहन कर परीक्षा केंद्र पर आए थे, उनके जूते और मोजे भी उतरवाए गए। परीक्षा केंद्र के बाहर महिलाओं की चूड़ियां, पायल, घड़ी और कलावा भी उतरवाते नजर आए। परीक्षा के दौरान प्रशासन की सजगता का नजारा भी देखने को मिला। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने खुद दो परीक्षार्थियों को नगराधीश अप्रतिम सिंह की गाड़ी में बैठाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। जिले में पहुंचने वाले परीक्षार्थियों के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई थी। यहां से परीक्षार्थियों को मुफ्त शटल सेवा के जरिए उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। सुबह 4:30 बजे से ही हरियाणा रोडवेज की बसें चलनी शुरू हो गईं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूट के अनुसार बस स्टैंड पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए थे और उसी अनुसार बसों का संचालन किया गया। इसके अतिरिक्त, पलवल, होडल, हथीन, हसनपुर जैसे विभिन्न स्थानों से परीक्षार्थियों को ले जाने और वापस लाने की सुविधा भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात के साथ पहुंची मां ने जीता दिल


जिले में नकल रहित, शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की। हर परीक्षा केंद्र के आसपास नाकेबंदी की गई थी। जिला प्रशासन ने 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई थी। जिले के हरि नगर की रहने वाली भारती ने सीईटी परीक्षा देने के साथ ही मां का फर्ज भी निभाया। मां का फर्ज निभाते हुए भारती ने अपने चार माह के नवजात शिशु के साथ सीईटी परीक्षा देने के लिए पलवल से फरीदाबाद का सफर तय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें