फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-37 में श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला के समापन अवसर पर भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, राज्याभिषेक एवं भरत मिलाप के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।



शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और श्रीराम के जयकारों से पूरा सेक्टर-37 भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम के स्वरूपों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




समिति के चेयरमैन विक्की भड़ाना, प्रधान अजय गोयल, डायरेक्टर दीपक शिवरा और नरेंद्र शर्मा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि रामलीला और शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें