फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवंबर के पहले 10 दिनों में बिजली निगम को मिलीं 7730 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चार नवंबर को सबसे ज्यादा 1200 शिकायतें आईं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सर्दियों की शुरुआत में भी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एक से दस नवंबर तक बिजली निगम को उपभोक्ताओं की ओर से बिजली संबंधित करीब 7730 शिकायतें मिलीं। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 770 शिकायतें दर्ज की गई।

उपभोक्ताओं की सबसे ज्यादा शिकायतें बार-बार होने वाली अघोषित बिजली कटौती को लेकर है, जिससे दिन-रात परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम के समय कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और पानी की मोटर चलाने में दिक्कत आ रही है। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद उनकी मरम्मत में देरी भी बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके अलावा पानी की मोटर न चलने से लोगों को पानी को लेकर समस्या झेलनी पड़ रही हैं। महिलाओं को घरेलू कार्य करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 4 नवंबर को 1200 शिकायतें आईं, जबकि तीन नवंबर को 1150 शिकायतें दर्ज की गईं। एक नवंबर को 700 और दो नवंबर को 1000 शिकायतें मिलीं। इसके बाद पांच से आठ नवंबर तक शिकायतों की संख्या 600 से अधिक रही। नौ नवंबर को 900 और दस नवंबर को सबसे कम 350 शिकायतें दर्ज हुईं। शिकायतों में बिजली आपूर्ति, फॉल्ट और अन्य समस्याएं शामिल रहीं। लोगों ने मांग की है कि अघोषित बिजली कटौती की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। एनआईटी-पांच के उप मंडल अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं की ओर से दर्ज की गई सभी शिकायतों का समय पर निपटारा कर दिया जाता है, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें