फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप और गर्म हवा नहीं झेल पा रहे बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर करना पड़ रहा है भर्ती, जिला अस्पताल में बढ़ी संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भीषण गर्मी का असर अब बुजुर्गों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों बुजुर्ग मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकतर मरीज उल्टी-दस्त, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याओं से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी और वार्ड दोनों पर दबाव बढ़ गया है।



डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवा के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिसका असर सबसे ज्यादा बुजुर्गों पर पड़ रहा है। कई मामलों में हालत बिगड़ने पर मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अस्पताल में भर्ती सुखबीर के परिजन ने बताया कि उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। घर पर हालत संभाल नहीं पाए तो अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया।



वहीं मुरली के परिजन जतिन ने बताया कि उनके दादा को दो दिन से लगातार कमजोरी और चक्कर की समस्या थी। गर्मी इतनी ज्यादा है कि बुजुर्ग इसे सहन नहीं कर पा रहे हैं, हालांकि इलाज मिलने के बाद अब कुछ राहत है।




बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी को हल्के में न लें और खासतौर पर बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें समय-समय पर पानी और तरल पदार्थ देते रहें, तेज धूप में बाहर जाने से बचाएं और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन


इस मौसम में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और हल्का व संतुलित भोजन लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें