फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों से टैबलेट की जानकारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआईएस पोर्टल पर 29 जनवरी तक अपडेट करना होगा डाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों को उपलब्ध कराए गए टैबलेट की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी है। विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय स्तर पर एमआईएस पोर्टल पर टैबलेट से संबंधित डाटा अपडेट किया जाए। इसके लिए विभाग ने 29 जनवरी तक की समय-सीमा निर्धारित की है।

आदेश में कहा गया है कि जिन विद्यालयों में टैबलेट सही स्थिति में कार्य कर रहे हैं, उनकी भी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाए। वहीं, खराब या अनुपयोगी हो चुके टैबलेट की स्थिति भी अपडेट करना अनिवार्य होगा। विभाग का उद्देश्य जिले में डिजिटल संसाधनों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और आगे की कार्ययोजना तैयार करना है।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला प्रधान चतर सिंह ने बताया कि कई प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से टैबलेट खराब पड़े हैं। इसी कारण शिक्षा विभाग ने अब उनकी जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि पहले शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के लिए टैबलेट वितरित किए गए थे। समय के साथ कई टैबलेट तकनीकी खराबी, बैटरी समस्या या अन्य कारणों से काम नहीं कर पा रहे हैं।

चतर सिंह ने यह भी बताया कि टैबलेट का उपयोग ऑनलाइन डाटा एंट्री, छात्रों से संबंधित जानकारी अपडेट करने और विभिन्न शैक्षणिक एप के माध्यम से पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। ऐसे में टैबलेट खराब होने से शिक्षकों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि जिले में कुल 239 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, जहां डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए टैबलेट उपलब्ध कराए गए थे। शिक्षा विभाग के अनुसार टैबलेट की सही जानकारी मिलने से खराब उपकरणों की मरम्मत या नए टैबलेट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन


विभाग के आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित विद्यालय एमआईएस हेल्प डेस्क नंबर 0172 5049801 पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें