फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवा जहरीली हो रही है। प्रदूषण की वजह से शनिवार को स्मॉग की चादर छाई रही है। इस कारण दृश्यता भी काफी कम रही है। दिन में हवा चली मगर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 414 और बल्लभगढ़ का 418 दर्ज किया गया, जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

शहर की हवा पिछले कुछ दिनों से काफी खराब होती जा रही है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की समस्या हो रही है। पिछले कई दिनों से पूरा दिन आसमान में स्मॉग छाया रहता है। शनिवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। दिन में हवा की गति थोड़ी बढ़ी, जिससे स्मॉग तो कुछ कम हुआ, मगर प्रदूषण के स्तर में कोई खास कमी नहीं आई। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को एक्यूआई में केवल एक अंक की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 415 दर्ज किया गया था जबकि शनिवार को 414 रहा। बल्लभगढ़ क्षेत्र की हवा शुक्रवार की तुलना में अधिक खराब रही। शुक्रवार को बल्लभगढ़ का एक्यूआई 334 था जबकि शनिवार को 84 अंक बढ़कर 418 पहुंच गया। दूसरे क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-30 का एक्यूआई 436, सेक्टर-16 में 421, एनआईटी क्षेत्र में 402 और सेक्टर-11 में 399 दर्ज किया गया।
एक महा में 30 प्रतिशत बढ़ गई ओपीडी
सेक्टर-16 क्यूआरजी अस्पताल के वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरमीत छाबड़ा ने बताया कि एक महीने में ओपीडी में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कुछ दिनों से हवा में प्रदूषित कणों की संख्या बढ़ गई है। यह फेफड़ों में सूजन पैदा करते हैं और बलगम की मात्रा को बढ़ा देते हैं। जिसको पहले से अस्थमा है, उनको ब्रोंकोस्कोप व सांस का अटैक कर देते हैं। ऐसे मरीज जिन्हें पहले से ब्रोंकोस्कोप या सांस की बीमारी है। खासकर कोविड मरीजों के लिए यह बेहद नुकसानदायक होता है। इससे बचने के लिए मास्क लगाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शहर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। इसे रोकने के लिए सभी विभाग मिलकर प्रयास कर रहे हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव लगातार किया जा रहा है, जिससे धूल न उड़े। इसके साथ कंपनियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें