फरीदाबाद। धौज क्षेत्र में एक ड्राइवर पर अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पार्टनर का 55 लाख रुपये का ट्रक चोरी कर कटवाने का आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टिकरी खेड़ा निवासी शाहरुख ने पुलिस को शिकायत दी है। उसका इरशाद के साथ ट्रक का कारोबार है। इरशाद ने अरशद को ड्राइवर रखा था। 27 अक्तूबर को अरशद ट्रक लेकर माल भरने गया था। शाम को वह बिना ट्रक के मिला और गुमराह करता रहा। बाद में अरशद ने अपने भाई माजिद और साजिद के साथ मिलकर ट्रक कटवाने की बात स्वीकार की। शाहरुख ने दो नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अरशद, माजिद और साजिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद