फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वार्ड-16 की मुख्य सड़क के डिवाइडर की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। शहर की व्यस्त सड़कों में शामिल वार्ड-16 की 3 नंबर मस्जिद से सैनिक कॉलोनी ट्रैफिक लाइट तक जाने वाली मुख्य सड़क अब नए रूप में नजर आएगी। लंबे समय से जर्जर पड़े डिवाइडर और उड़ती धूल से परेशान लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग के कायाकल्प की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इस परियोजना के तहत सड़क के बीचों-बीच बने सेंट्रल वर्ज (डिवाइडर) की व्यापक मरम्मत और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। निगम ने काम पूरा करने के लिए 35 दिन की समय सीमा तय की है। आने वाले माह में लोगों को बदली हुई सड़क का अनुभव मिल सकता है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम की तरफ से सड़कों पर तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द इसका काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें