फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम कप से बाहर हुई जिले की बास्केटबॉल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गुरुग्राम में हो रही सीएम कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम को कुरुक्षेत्र के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में फरीदाबाद की टीम 65-64 से पराजित हो गई। इस हार के साथ ही टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ओर से तेज खेल और शानदार पासिंग देखने को मिली। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन कुरुक्षेत्र की टीम ने अंत तक दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन


फरीदाबाद की टीम का यह तीसरा लीग मैच था। पहले मुकाबले में टीम को बाई मिला था, जबकि दूसरे मुकाबले में फरीदाबाद ने यमुनानगर की टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। यदि फरीदाबाद की टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेती तो टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर सकती थी, लेकिन अंतिम क्षणों में मिले एक अंक के अंतर से हार ने टीम का सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें