फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पाइंट रिडीम करने का झांसा देकर डायरेक्टर से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पाइंट रिडीम करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.40 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायतकर्ता मनीष नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन जियो साइंस रिसर्च में डायरेक्टर के पद पर हैं। मैसेज में आए लिंक पर क्लिक किया तो एक पेज ओपन हुआ जिसमें खाते की डिटेल व ओटीपी डाले तो पेज हैंग होने लगा। पेज बंद करने के बाद इनके खाते से रुपये कट गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस को शिकायत एनआईटी एरिया के रहने वाले मनीष डे ने दी है। ये नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन जियो साइंस रिसर्च में बतौर डायरेक्टर कार्यरत हैं। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले एक लिंक मैसेज में आया। जिसमें एसबीआई के रिवॉर्ड पाइंट रिडीम के बारे में लिखा हुआ था। 14553 रुपये के ये पाइंट थे। लिंक पर क्लिक किया तो एसबीआई का लॉगिन पेज खुला। वहां पर केवाईसी अपडेट के लिए अपनी डिटेल भरी तो मोबाइल पर ओटीपी आए। वो भी वहां दर्ज कर दिए। इस प्रक्रिया के दौरान ओपन हुआ लिंक हैंग हो रहा था तो इन्होंने वो बंद कर दिया। बाद में पाया कि इनके खाते से 46789 रुपये कट गए। साइबर खतरा जानकर इन्होंने उस खाते से 5 लाख रुपये अपने दूसरे एसबीआई खाते में ट्रांसफर कर दिए ताकि रुपये ठगी होने से बच जाएं। आरोप है कि इसके बावजूद भी खाते से और ट्रांजेक्शन हो गई। कुल 140367 रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाया गया है। तब शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें