फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के राजकीय विद्यालयों में जर्जर शौचालयों की जल्द होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में जर्जर शौचालयों की मरम्मत और नए शौचालयों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।

जिले के कई राजकीय विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति काफी खराब है। कहीं शौचालय टूटे हुए हैं तो कहीं साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसकी वजह से विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार छात्र-छात्राएं इस समस्या को लेकर शिकायत भी करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि जिले के काफी विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति ठीक है। जहां कहीं कमी पाई गई है, वहां जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें