फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पल्ला-सेहतपुर की बदहाल सड़क बनी परेशानी का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पल्ला-सेहतपुर की बदहाल सड़क से रोजाना गुजरने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता है। गड्ढों से बचने के लिए कई बार वाहन चालक अचानक दिशा बदलते हैं, जिससे दूसरे वाहनों से टकराने की स्थिति बन जाती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह समस्या अधिक गंभीर है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों में लगातार झटके लगते हैं। इससे टायर और पहियों को नुकसान पहुंचने के साथ वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। बड़े गड्ढों के कारण कई जगह वाहन चालकों को सड़क के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाना पड़ता है। इससे मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। रात के समय कम रोशनी में गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देने से परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक अमित ने बताया कि गड्ढों के कारण वाहन सामान्य गति से चलाना मुश्किल है। राहगीर पूजा ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति से पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है। सड़क की जल्द मरम्मत होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें