फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लगातार बिगड़ती आबोहवा ने सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद का एक्यूआई 263 दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाग बल्लभगढ़ इलाके में हुआ है। यहां महज दो दिन के अंदर ही प्रदूषण स्तर 200 के पार पहुंच गया है। यही स्थिति फरीदाबाद इलाके की है। इस क्षेत्र में स्थापित मशीनें 250 एक्यूआई तक प्रदूषण स्तर बता रही हैं। शहर की लगातार बिगड़ती आबोहवा ने सांस संबंधी रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है।

शनिवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 263 दर्ज किया गया है। वहीं बल्लभगढ़ का एक्यूआई 216 दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में एनआईटी क्षेत्र का प्रदूषण स्तर 296, सेक्टर-11 का 281 और सेक्टर-30 का एक्यूआई 212 दर्ज किया गया है। बल्लभगढ़ के प्रदूषण स्तर में करीब 100 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदूषण की यह स्थिति लोगों में चिंता का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कुछ समय से अस्पताल में सांस के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। प्रदूषण की यह स्थिति बुजुर्गों के लिए खतरनाक है। ऐसे मौसम में उनकी हालत और बिगड़ सकती है। बीके अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें