फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समाधान शिविर में उपायुक्त ने पीपीपी आईडी से जुड़ी समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त विक्रम सिंह ने नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में पीपीपी आईडी में इनकम से जुड़ी त्रुटियां, मेंबर जोड़ने, राशन कार्ड, अतिक्रमण, पुलिस व बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर नागरिकों को प्रशासनिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, नक्शा अनुमोदन और अन्य शिकायतों का भी समाधान किया जा रहा है। शिविर के दौरान एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें