फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुरदासपुर पंजाब के ध्यानार्थ... मृतक में एक इंजीनियर और दो मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महज 20 सेकेंड के भीतर तेज तूफान के दौरान दो क्रेन मशीनें एक-एक कर गिरती दिखाई दे रही हैं। इस हादसे में एक इंजीनियर और दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी इंजीनियर सत्तार (29), राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी मजदूर मनीष (30) और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी जयदेव (21) की मौत हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल के कैलाशपुरा निवासी मानिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम तीनों मृतकों का बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक मनीष के भाई ओमप्रकाश ने शिकायत दी कि तेज आंधी और बरसात की वजह से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में किसी की ओर से काई लापरवाही नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें