फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रावत क्रिकेट अकादमी ने आयशर को तीन रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- कप्तान तृप्त ने खेली 43 रन की पारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-46 स्थित आयशर अकादमी में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में रावत अकादमी ने आयशर अकादमी को तीन रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रावत अकादमी ने 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम के कप्तान तृप्त ने शानदार 43 रन की पारी खेली। आयशर अकादमी के रणविजय चंदेल ने दो, विराज, गज्जी और दिव्यान शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयशर अकादमी की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी। टीम की ओर से तन्मय गुप्ता ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। रावत अकादमी के आरव ने तीन और माहिर विज ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें