फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले की बेटियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
शीर्ष तीन में लड़कियां शामिल, छात्राओं के परिवार और विद्यालयों में खुशी का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं में इस बार जिले की बेटियों ने बाजी मारी है। शीर्ष तीन में लड़कियां शामिल हैं। इन्होंने सतत प्रयास, नियमितता और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। परिणाम को लेकर छात्राओं के परिवार और विद्यालयों में खुशी का माहौल है। छात्राओं से बातचीत कर उनकी भविष्य की योजनाओं को जाना गया।

स्वेता ने 99.2 प्रतिशत के साथ हासिल किया प्रथम स्थान

एमबीएल पब्लिक सीनियर सेेकेंडरी स्कूल अटाली में पढ़ने वाली श्वेता पांचाल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि वे स्कूल से आने के बाद प्रतिदिन 6-7 घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा के समय उन्होंने पढ़े हुए को रिवाइज किया। इसके अलावा सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत कम किया। जिले में प्रथम स्थान की जानकारी उनके पापा ने उनको फोन पर बताई। पिता राजेश प्राइवेट जॉब करते हैं और उनके भाई जापान में नौकरी करते हैं। श्वेता ने बताया कि वे आगे चलकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती हैं।
विज्ञापन


आईएएस अफसर बनना चाहती हैं रोशनी

सर्वोदय हाई स्कूल सेक्टर सात की छात्रा रोशनी 98.8 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि स्कूल से आने के बाद लगभग आठ घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा के समय उन्होंने 10-12 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि वे यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। रोशनी फिलहाल नॉन मेडिकल स्ट्रीम से पढ़ाई कर रही हैं। रोशनी के पिता प्रभात कॉन्ट्रेक्टर हैं, जबकि मां सुमन गृहणी हैं।
विज्ञापन



बिना एक्सट्रा क्लास के साक्षी ने पाया तीसरा स्थान

एनबीएम कॉन्वेंट स्कूल मोहना में पढ़ाई करने वाली साक्षी ने बिना किसी कोचिंग और एक्सट्रा क्लास के जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साक्षी ने कहा कि वे परीक्षा में और बेहतर कर सकती थी, लेकिन कुछ सवाल जल्दबाजी में गलत हो गए। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन महज चार से पांच घंटे ही पढ़ाई करती थी और सोशल मीडिया से दूर रहती थी। साक्षी के पिता इंदरवीर सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि मां रेखा आशा वर्कर हैं। साक्षी का कहना है कि वे आगे चलकर अफसर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें