फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करी के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। क्राइम ब्रांच की टीम ने शराब तस्करी मामले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की कीमत की 300 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ते हुए दो तस्करों को काबू किया था। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक मैहर चंद की टीम ने 12 जनवरी को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान असपाक निवासी भाजलाका गांव, जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। गौरतलब है कि 27 नवंबर 2025 को सीआईए पलवल टीम ने थाना हथीन क्षेत्र अंतर्गत केएमपी रोड पर मिंडकोला गांव के पास केएमपी टोल प्लाजा के नजदीक एक बंद बॉडी दस टायरा कंटेनर को पकड़ा था। कंटेनर में तकनीकी खराबी बताकर शराब छुपाकर रखी गई थी, जिसे राजस्थान ले जाया जाना था। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक यूनुस निवासी जैतरोला (नूंह) और परिचालक मुकीम निवासी भाजलाका (नूंह) को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान कंटेनर से इम्पीरियल स्टाइल ब्रांड की 150 पेटी बोतल और 150 पेटी पव्वा, कुल 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें