फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाले में गिरी गाय को मशक्कत के बाद निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-7 और सेक्टर 8 की डिवाइडिंग रोड पर बने नाले में आए दिन कोई न कोई लावारिस पशु गिरता रहता है। लोगों का कहना है कि नाले के ऊपर कवर लगाने के लिए कई बार नगर निगम को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन




सेक्टर-7 डी के रहने वाले बसंत अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-7 और 8 की डिवाइडिंग रोड पर नाला बना हुआ है। नगर निगम की ओर से उस नाले को बनाया गया था, लेकिन उसको कवर नहीं किया गया। 9 जुलाई की रात को हो रही बरसात के कारण नाले में पानी भर गया। जिसके चलते नाला दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि रात को 10 बजे एक गाय नाले में गिर गई। जिसकी सूचना पुलिस और वानर सेना की टीम को दी। काफी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया 16 मई को भी इसी नाले में गोवंश गिर गया था। उसके बाद प्रशासन को इस नाले के लिए कवर करवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें