फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पशु पकड़ने गई निगम की टीम पर हमला, ड्राइवर व एसआई घायल

Sun, 12 Oct 2025 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में शनिवार को निगम की टीम सेक्टर-21डी में पशु पकड़ने गई थी। वहां अज्ञात युवकों ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर भूरा और सहायक उपनिरीक्षक (एसआई) अमित यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने किया मामला दर्ज, निगम कर्मचारियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सड़कों पर घूमने वाले लावारिस पशुओं से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को निगम की टीम सेक्टर-21डी में पशु पकड़ने गई थी। वहां अज्ञात युवकों ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर भूरा और सहायक उपनिरीक्षक (एसआई) अमित यादव घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम के सहायक उपनिरीक्षक अमित यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम आयुक्त के आदेश पर शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वह अपनी टीम के साथ सेक्टर-21डी में पहुंचे थे। टीम ने जब एक गाय को पकड़ने का प्रयास किया तभी वहां मौजूद कुछ युवकों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ा कि युवकों ने टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


अमित यादव के अनुसार, आरोपियों ने गालियां देते हुए निगम कर्मियों के साथ हाथापाई की और ड्राइवर भूरा पर लाठी से हमला किया। एसआई ललित यादव को भी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद निगम की टीम ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल कर्मचारियों को अस्पताल भिजवाया और निगम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।सेक्टर-21डी चौकी प्रभारी ने बताया कि नगर निगम की ओर से मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

निगम कर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अक्सर पशु मालिक अपने मवेशियों को सड़कों पर खुले में छोड़ देते हैं और जब निगम की टीमें उन्हें पकड़ती हैं तो विरोध और झगड़े की नौबत आ जाती है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब कर्मचारियों पर हमला हुआ है। ऐसे मामलों में पुलिस सुरक्षा की जरूरत होती है ताकि टीम अपना काम निर्भय होकर कर सके।
विज्ञापन


नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर अपने पशु न छोड़ें और पशुओं को बांधकर रखें। निगम की टीम केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए काम कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि पशु मालिकों को अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति निगम टीम के काम में बाधा डालेगा या हमला करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें