फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसजीएम नगर में निगम ने सड़क पर लगी गन्ने के जूस की दुकान हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क संकरी होने के कारण यातायात हो रहा था प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर में सड़क पर अतिक्रमण कर संचालित की जा रही गन्ने के जूस की दुकान को नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से दुकान का सामान भी जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर के 22 फुटा रोड पर खुले में लगाई गई गन्ने के जूस की दुकान के कारण आसपास रहने वाले लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। दुकान के सामने ग्राहकों के वाहन खड़े होने और लोगों की भीड़ लगने से सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क संकरी होने के कारण यहां अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती थी जिससे राहगीरों और आसपास के निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर निगम को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद निगम की ओर से संबंधित दुकानदार को कई बार सड़क से अतिक्रमण हटाने और आने वाले ग्राहकों के लिए सड़क से हटकर उचित जगह का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद दुकानदार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए दुकान से संबंधित सामान जब्त कर लिया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि शहर में जहां भी अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा है, वहां आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें