8 करोड़ रुपये का आया बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य जल्द ही दोबारा शुरू होगा। इसको बनाने को लेकर संबंधित विभाग की ओर से लगभग 8 करोड़ का बजट आ चुका है। इसके बाद छात्रों को बेहतर सुविधा के साथ अच्छी आधारभूत संरचना मिलेगी।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले 40 करोड़ का बजट आया था, जिसके बाद अब दोबारा लगभग 8 करोड़ का बजट आया है। भवन को बनाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया था। पहले भवन को दिसंबर 2025 तक तैयार किया जाना था, लेकिन निर्माण कार्य बीच में रुकने से अब देरी होगी और भवन अगले साल तक तैयार हो पाएगा। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य रुचिरा खुल्लर का कहना है कि भवन का निमार्ण कार्य बीच में रोक दिया गया था। अब जल्द ही दोबारा कार्य शुरू किया जाएगा। 8 करोड़ का बजट आया है।