मरीजों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में प्रथम तल पर पुरुष शौचालय बंद कर दिया गया है। जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में शौचालयों की हालत बिल्कुल खराब हो चुकी है। शौचालयों के पास ही आपातकालीन विभाग भी है। वहीं, एक्स- रे कराने व रेबीज के इंजेक्शन लगवाने का कमरा है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों को बाथरूम के लिए पहली और दूसरी मंजिल पर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा शौचालय के बाहर गंदगी और दुर्गंध से मरीजों का रुकना मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर प्रबंधन को शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
वर्जन
शौचालयों की मरम्मत कराई जाएगी। जल्द ही शौचालय बन जाएगा, इसके बाद मरीजों को परेशानी नहीं होगी। - डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी