फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राथमिक स्कूल की हालत खराब, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के दिनों में छत से टपकता है पानी, मैदान हो जाता है लबालब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी कलां गांव की समस्याओं को लेकर चौधरी छोटूराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बालिकाओं के प्राथमिक स्कूल की खराब हालत, बालकों के प्राइमरी स्कूल में 3 कमरों का पुनर्निमाण और सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला एवं बरात घर की खराब हालत का जिक्र किया गया।
समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने बताया कि गांव में बालिकाओं के प्राथमिक स्कूल की हालत बहुत ही खराब है। विद्यालय जमीन से 3 फीट नीचे है। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है एवं मैदान पानी से लबालब भर जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल को बने हुए लगभग 70 साल हो गए हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि बालकों के प्राथमिक स्कूल में तीन कमरों को कंडम घोषित होने के बाद तोड़े हुए 5 साल हो गए हैं, पर उन्हें बनाने के लिए बजट अब तक नहीं आया है। स्कूल में करीब 200 बच्चे पढ़ते हैं जिनको दो कमरों व बरामदे और स्टाफ रूम में बैठा कर जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। वहीं गांव में पंचायत के समय में सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला एवं बरात घर बनवाए गए थे। पंचायत समाप्त होने के बाद गांव नगर निगम में आ गया और उसके बाद इन भवनों की कोई देख-रेख नहीं होने के चलते वह भी दयनीय हालत में हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल नरवत, पवन कुमार, चंद्रवीर भारद्वाज, भाजपा नेता रणवीर सिंह, सदस्य वेदपाल, राजू आदि शामिल रहे। मंत्री राजेश नागर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उनके कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें