फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इतिहास के घुमावदार प्रश्नों ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सामान्य से मध्यम स्तर का रहा सामाजिक विज्ञान का पेपर, मानचित्र बनाने में लगा अधिक समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं के छात्रों ने सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दी। छात्रों ने पेपर को आसान बताया। हालांकि कुछ छात्रों ने कहा कि कुछ घुमावदार प्रश्न पूछे गए। जिसने छात्रों को परेशान किया। इसके अलावा मानचित्र बनाने में भी अधिक समय लगा। छात्रों ने बताया कि अधिकतर सवाल पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे।

छात्रों ने बताया कि सारे प्रश्न एनसीईआरटी पर ही आधारित थे। कोई भी सवाल पाठ्यक्रम से बाहर नहीं पूछा गया। भूगोल में भी कुछ सवालों ने छात्रों को परेशान किया। सामाजिक विज्ञान की यह परीक्षा 10:30 से 1:30 बजे तक आयोजित की गई। कक्षा 10वीं का अगला पेपर नौ मार्च को तेलगू, तमिल सहित अन्य भाषा विषय का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से बातचीत


सारे प्रश्न सामान्य ही थे। पेपर में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। थ्योरी का पेपर था, इसलिए लिखने में अधिक समय लगा। - आदित्य



पेपर अच्छा रहा। एमसीक्यू भी आसान ही पूछे गए थे। इतिहास के कुछ प्रश्न घुमाकर पूछे गए, उनको हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। - कार्तिक



सामाजिक विज्ञान का पेपर सबसे अच्छा गया। अंतिम समय में पढ़े प्रश्नों से काफी मदद मिली। मानचित्र का मैंने लगातार अभ्यास किया था, इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई। - गौरव


मैंने सभी प्रश्न बनाए हैं। पेपर बहुत आसान आया था। हालांकि समय प्रबंधन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। - श्रुति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें