फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना रोड बंद होने से बाजार में हर रोज लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसकी वजह से मोहना रोड पर छोटे व बड़े वाहनों की एंट्री पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। एंट्री बंद होने से बल्लभगढ़ स्थित डाकघर चौक पर आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। मोहना रोड पर 256 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, उसके चलते मोहना रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवागमन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। अब अगर किसी व्यक्ति को गांव चंदावली से मोहना रोड के रास्ते बल्लभगढ़ आना है, तो वह सेक्टर 64, 62 के रास्ते मलेरना रोड से वैकल्पिक मार्ग के जरिए आकाश सिनेमा के पीछे से नेशनल हाईवे बल्लभगढ़ आ रहे हैं। वहीं अगर किसी को बल्लभगढ़ से चंदावली की ओर जाना है तो वह तिगांव रोड से होते हुए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते चंदावली जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें