फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्केटिंग प्रतियोगिता में शहर की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में संपन्न हुई सीबीएसई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में 6 वर्ष के खिलाड़ियों से लेकर 18 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। इनमें कई खिलाड़ियों ने 2-2 पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। सियोना, गायू भारद्वाज, निवान, निष्ठा, युवान कमार, चिराग तंवर और अबीर गोयल ने तो 2-2 स्वर्ण पदक जीते। दक्ष भाटी ने एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता। वहीं, शार्वी गर्ग, अवनी राठी, सक्षम कौशिक, निवान और वाची अग्रवाल के नाम भी एक स्वर्ण और एक रजत पदक रहा। अन्य खिलाड़ियों में भविष्य और प्रान्या के नाम 2-2 रजत पदक रहे। वहीं सायशा के नाम 1 रजत और एक कांस्य पदक रहा। सक्षम सैनी ने एक कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। शहर के कुल 16 खिलाड़ियों ने 33 पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। इनमें 20 स्वर्ण पदक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें