फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपराओं को जीवित रखने का प्रतीक है छठ पर्व : राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंत्री ने शहर के कई घाटों पर श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने छठ पर्व के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न छठ घाटों और पूजा स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद जैसे शहरों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग रहते हैं, जो यूपी-बिहार से यहां रोजगार और शिक्षा की तलाश में आए और अब शहर के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। छठ पर्व न केवल कठिन व्रत का प्रतीक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को जीवित रखने का भी प्रतीक है। सूर्य देव को अर्घ्य देना वास्तव में प्रकृति की आराधना है, क्योंकि सूर्य ही जीवन का मूल स्रोत है।

मंत्री नागर ने सेक्टर-29 पुल, सूर्य नगर पार्ट-1 सेक्टर-91 और एडोर सोसाइटी सेक्टर-85 सहित कई स्थानों पर आयोजित छठ कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धालुओं से संवाद किया। मंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए लोगों से अपील की कि यदि वे किसी कारणवश मतदान में भाग नहीं ले पा रहे हैं, तो अपने परिजनों से संपर्क कर एनडीए और बीजेपी के प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा पक्के और अस्थायी दोनों प्रकार के घाटों की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही प्रशासन को भी पूर्व में ही निर्देश दिए गए हैं कि छठ पर्व की व्यवस्थाएं पूरी श्रद्धा और सुव्यवस्था के साथ सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें