फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर में सबसे ज्यादा बारिश की गई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार 8 बजे तक लगातार हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह भिगो दिया। इस अवधि में सबसे अधिक 52 एमएम बारिश फरीदाबाद शहर में दर्ज की गई। बल्लभगढ़ में 48 एमएम, बड़खल और दयालपुर में 46-46 एमएम, जबकि गौंछी में 40 एमएम बारिश हुई। तिगांव में 28 एमएम, मोहना में 18 एमएम और धौज में सबसे कम 15 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


जिले में पहली बार फरीदाबाद शहर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले जिले के दूसरे इलाकों में अच्छी बारिश होती थी लेकिन फरीदाबाद बारिश के मामले में पीछे रह जाता था। पूरे मानसून में बारिश के मामले में शहर दूसरे तहसील क्षेत्रों से पीछे था लेकिन शुक्रवार को शुरू हुई बारिश के दौरान सबसे ज्यादा पानी फरीदाबाद शहर में ही बरसा है। इसके कारण जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा लेकिन लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें