फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्चों ने कागज पर उकेरा अपना हुनर, जादू देखकर झूम उठे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर- 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर भाग लिया, विजेताओं को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से शनिवार को फनटास्टिक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर भाग लिया और अपनी चित्रकला को बेहतरीन तरीके से कागज पर उकेरा। इसके बाद मैजिक शो हुआ, जिसमें बच्चों ने जादू देखे। जादू देख कर बच्चे बहुत हैरान हुए और बीच-बीच में खूब ठहाके भी लगाए।

शाम को चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप पांच-पांच बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने किया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर श्रीजा, दूसरे स्थान पर अनाया, तीसरे स्थान पर ताक्षी, चौथे स्थान पर सारा जांगड़ा और पांचवें स्थान पर देवांश को विजेता घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर ऐशान्या अवन्या सिंह, दूसरे स्थान पर अनायशा, तीसरे स्थान पर कीर्ति, चौथे स्थान पर आन्वी वर्मा व हिमाद्री, और पांचवें स्थान पर दीपी व प्रग्यान विजेता रहे।
विज्ञापन


विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही अन्य सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस कार्यक्रम में सोसाइटी के प्रधान आकाशदीप पटेल, कार्यकारी सदस्य पंकज, मिथलेश समेत अन्य निवासियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

-

आप भी अपनी सोसाइटी में अगर फन-टास्टिक शाम कार्यक्रम का आयोजन करवाना चाहते हैं तो हमसे 7617700844 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आप चित्रकारी की कला से जुड़े हैं और इस आयोजन में एक्सपर्ट के रूप में शामिल होना चाहते हैं तो भी हमसे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें