फरीदाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी तीन अप्रैल को पृथला इंडस्ट्रियल क्षेत्र का दौरा करेंगी। इस दौरान वे औद्योगिक क्षेत्र की कार्यप्रणाली और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा व सुविधाओं की समीक्षा करेंगी। अध्यक्ष के निजी सचिव ने बताया कि रेणु भाटिया सुबह 11:30 बजे पृथला स्थित साईं ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पहुंचेंगी। निजी सचिव ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संस्थान में कार्यरत महिलाओं और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। महिला आयोग की इस सक्रियता से औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा। संवाद