फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इंजीनियर की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर निवासी क्वालिटी इंजीनियर पंकज राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अभी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। 31 वर्षीय पंकज का शव 14 अक्तूबर को आईएमटी स्थित कंपनी में उसके सहकर्मी शैलेन्द्र के कमरे में पंखे से लटका मिला था। पुलिस को मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सहकर्मी के बयान का इंतजार है। शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद और घर से निकलने के बाद सहकर्मी के कमरे में रुकने की बात सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, शैलेन्द्र अपने गांव गया हुआ था और उसके लौटने पर पूछताछ की जानी है। मृतक के भाई भारत ने आरोप लगाया था कि कंपनी के लोगों को पंकज के बारे में जानकारी थी, लेकिन परिवार को समय पर सूचना नहीं दी गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें