फरीदाबाद। न्यू तिलपत कॉलोनी में घर की छत पर बेचने के लिए 83 किलो प्रतिबंधित पटाखे छिपाकर रखने के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय रोहताश को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से पांच प्लास्टिक के कट्टों में रखे रॉकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे और अन्य आतिशबाजी बरामद की। आरोपी पटाखे रखने और बेचने से संबंधित लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पल्ला थाना पुलिस ने 14 सितंबर को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद