ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 77 बीपीटीपी एलिट पार्क फ्लोर सोसाइटी में कार सवार मुख्य द्वार पर लगे बूम
- सेक्टर-77 की बीपीटीपी पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी में सोमवार शाम सामने आया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-77 स्थित बीपीटीपी पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी में कार सवार दो युवक जबरन घुस गए। गार्ड ने रोकना चाहा तो आरोपियों ने बूम बैरियर में कार से टक्कर मारी और कार भगा ले गए। इस दौरान बूम बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं गेट पर पहुंचे बाइक सवार युवक व महिला हादसे में बाल-बाल बचे। बचने के लिए महिला बाइक से उतरकर साइड में भागी।
आरडब्ल्यूए की ओर से कार्रवाई के लिए शिकायत बीपीटीपी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में कार नंबर के आधार पर पता लगा कि आरोपी तिगांव गांव के रहने वाले हैं। उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले में टीम कार्रवाई कर रही है। बीपीटीपी पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी में लगभग 140 परिवार रहते हैं। ये मामला सोमवार शाम लगभग पांच बजे का है।