फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडरपास में फंसी कार, महिला ने कहा हे भगवान बचा लो जान..

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश से सड़कें लबालब, अंडरपार में फंसी गाड़ियां
विज्ञापन

- 24 घंटे में 63.12 एमएम बारिश रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा फरीदाबाद में बरसे बदरा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में रविवार को हुई तेज बारिश के कारण ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में पानी भर गया। इसमें एक महिला गाड़ी में फंस गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी की कि हे भगवान मेरी जान बचा लो। तब लोगों ने उसे बाहर निकाला। वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह भारी जलभराव से नगर निगम की बेहद किरकिरी हो रही है। 24 दिन में 63.12 एमएम बारिश होने से शहर की सड़कें लबालब हो गईं हैं। शहर की आंतरिक सड़कों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव होने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। शहर में पानी निकासी की व्यवस्था खराब होने से पूरा शहर तालाब बन गया। सड़कों पर पानी अधिक होने के कारण लोगों की गाड़ियां खराब हो गईं। अंडरपास में भी पानी भरने से लोगों की गाड़ियां फंस गईं। चौक-चौराहों पर जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जिससे गाड़ियां रेंग-रेंग कर गुजरीं।
स्मार्ट सिटी में दो दिन से बारिश हो रही है। रविवार को भी दिनभर बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश ने नगर निगम के अफसरों की पोल खोल कर रख दी है। निगम अफसरों के दावे थे कि शहर के नालों की सफाई कर दी गई है और बारिश के समय जलभराव न हो, इसको लेकर निगम की पूरी तैयारियां हैं। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा एनआईटी पांच सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के पानी निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। अंडरपासों में पानी नहीं भरे, इसके लिए बूस्टिंग स्टेशनों की मोटरों को बदल कर नया लगाया गया है। दावा था कि बारिश होने पर कुछ ही देर में अंडरपास का पानी निकल जाएगा लेकिन रविवार हुई बारिश में निगम के दावे धुल गए।
विज्ञापन


पानी में डूबे नगर निगम के दावे
शहर के बड़े नाले, सीवर लाइनों आदि की समय पर नियमित रूप से सफाई का काम नगर निगम का है। मानसून से पहले निगम हर साल नालों की सफाई कराता है, लेकिन यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। रविवार को हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।


ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में फंसी कार
बारिश के कारण ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पानी से रविवार को एक बार फिर लबालब भर गया। इस दौरान सेक्टर-21 की तरफ से आ रही एक कार अंडरपास में फंस गई। कार में सवार लोग डूबने से बच गए। आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर से कार बाहर निकाली जा सकी। इस दौरान पुलिस व्यवस्था पर भी लोगों ने सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जब अंडरपास में पानी भर जाता है तो लोगों को जाने से रोकने के लिए पुलिस को बेरिकेडिंग कर पूरी तरह रास्ते को बंद कर देना चाहिए।
पानी में ऑटो हुए खराब
डबुआ 60 फुट रोड पर एक बार फिर घुटने तक पानी भर गया। रविवार सुबह तक सड़क से पानी नहीं निकलने के कारण एक ऑटो रास्ते में खराब हो गया। इससे ऑटो में सवार लोगों को पैदल पानी से होकर रोड पार करनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों की स्कूटी और मोटर साइकिल खराब हो गईं, इसलिए ऑटो चालकों ने डबुआ जाने से किनारा कर लिया। बीके चौक, नीलम चौक, एक नंबर आदि जगहों से अपने गंतव्य तक सवारी न मिलने से लोगों को परेशानी हुई। कुछ ऑटो चालक चलने को तैयार भी हुए तो उन्होंने लोगों से दोगुना किराया वसूला। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


बल्लभगढ़ बस स्टैंड चौक तालाब में तब्दील
बल्लभगढ़ बस स्टैंड चौक पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा होने से जलभराव की स्थिति बन गई। चौक के साथ बस स्टैंड परिसर में भी पानी भर गया। इससे यात्रियों को बस पकड़ने में काफी दिक्कतें हुईं।


इन सड़कों का हाल सबसे ज्यादा रहा खराब

सेक्टर-10-11 की डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-16 के विश्राम गृह वाली सड़क, सेक्टर-11 व 12 की सड़क, सेक्टर, छह, सात, आठ, नौ, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 28, 29, 30, 31व 37 की मुख्य सड़कें, बीके-हार्डवेयर चौक, एयरफोर्स रोड, रेलवे रोड, सेक्टर-7 और सात के डिवाइडिंग रोड पर, सेक्टर-3 से तिगांव रोड, 100 फुटा रोड और बल्लभगढ़ स्थित बस अड्डे पर भी पानी भर गया। ऐसे में यहां बस पकड़ने आए यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



वर्जन

शहर में जलभराव से निपटने से नगर निगम ने सभी इंतजाम किए हैं। बूस्टर पर मोटर लगातार चल रही है। निगम की टीमें जल निकासी पर नजर बनाए हुए हैं। कुछ देर में सभी जगह से पानी निकल जाएगा। - ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम




कहां कितनी हुई बारिश

फरीदाबाद - 97 एमएम
तिगांव - 33 एमएम
बल्लभगढ़ - 50 एमएम

मोहना - 50 एमएम

दयालपुर - 55 एमएम
बड़खल - 86 एमएम
धौज - 71 एमएम

गौंछी - 65 एमएम

(नोट शनिवार रात से रविवार शाम 4 बजे तक बारिश के आंकड़े)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें