फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएपीएफ की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों के अभ्यर्थी पहुंचे। परीक्षा को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। सुबह की पाली में सामान्य अध्ययन का पेपर देकर बाहर निकले अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। शशांक सिंह चौहान ने बताया कि इस बार का पेपर अनुमान से थोड़ा आसान और संतुलित था, जिससे उन्हें उम्मीद है कि वे शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट के अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। राजस्थान के देशराज ने बताया कि पेपर काफी हद तक सिलेबस से ही आया। गोरखपुर के मनोज कुमार पासवान ने कहा कि केंद्रों पर अच्छी व्यवस्था थी।
विज्ञापन


हालांकि पहले पेपर की तुलना में दूसरे पेपर में 10 से 15 प्रतिशत विद्यार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा केंद्र पर तैनात आधिकारिक सदस्यों ने बताया कि पहले पेपर का स्तर देखने के बाद कई अभ्यर्थी निराश हो गए और वे दोपहर की पाली में दूसरा पेपर देने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें