फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घरेलू गैस सिलिंडर महंगा होने से बिगड़ रहा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच मासिक बजट संभालना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब घरों की रसोई पर साफ नजर आने लगा है। गैस सिलिंडर के दाम 29 रुपये बढ़ने के बाद महिलाओं की चिंता और बढ़ गई है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच सिलिंडर महंगा होने से रसोई का खर्च बढ़ गया है और परिवारों के लिए मासिक बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है।


महिलाओं का कहना है कि गैस सिलिंडर के साथ-साथ सब्जियां, दालें और अन्य खाद्य सामग्री भी महंगी हो गई है। ऐसे में सीमित आय में घर का खर्च चलाना चुनौती बन गया है। महिलाओं का कहना है कि हाल में हुई बढ़ोतरी के बाद घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। पहले जहां महीने भर का खर्च आसानी से निकल जाता था, वहीं अब रसोई के बढ़ते खर्च के कारण दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सिलिंडर की कीमत बढ़ने से घर का पूरा बजट प्रभावित हो रहा है। पहले जितनी राशि में महीने भर का खर्च निकल जाता था, अब उतने पैसे कम पड़ने लगे हैं।- रीना शर्मा

गैस और राशन दोनों के दाम बढ़ने से खर्च लगातार बढ़ रहा है। बचत करना पहले की तुलना में काफी मुश्किल हो गया है। - सुनीता यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें