फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से जीता द ब्लू कैप्स

विज्ञापन
गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से जीता द ब्लू कैप्स। स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
-एसआरपी-11 को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को दमदार गेंदबाजी के दम पर द ब्लू कैप्स ने एसआरपी-11 को नौ विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरपी-11 की टीम 13.1 ओवर में 79 रन सिमट गई। एसआरपी-11 के लिए प्रमोद, शुभम और लोकेश ने 14-14 रन बनाए। ब्लू कैप्स के पुनीत ने तीन और दर्पण ने दो बल्लेबाजों को फिरकी में फंसाया। वहीं मनीष और हरप्रीत ने दो-दो और मोनू ने एक बल्लेबाज को अपनी गति से पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी द ब्लू कैप्स की टीम ने सिर्फ 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ब्लू कैप्स के बल्लेबाज नितिन गेरा ने 29 और पुनीत ने 27 रन बनाए। पुनीत को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें