फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ड्यूटी से लौट रहे युवक की बाइक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ साथियों संग की मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। शहर में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें ड्यूटी से लौट रहे अनिल कुमार नाम के एक व्यक्ति की बाइक को पीछे से टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। गनीमत रही कि मौके से गुजर रही कमांडो टीम ने हस्तक्षेप कर घायल की जान बचाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कैलाश नगर निवासी देव कुमार ने थाना कैंप में दी शिकायत में बताया कि उनके पिता अनिल कुमार फरीदाबाद से ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक वाहन चालक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल कुमार का पैर टूट गया और वे सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद चालक ने दो-तीन गाड़ियों में अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने घायल अवस्था में पड़े अनिल कुमार के साथ मारपीट की और लूटपाट का प्रयास किया। इसी बीच वहां से गुजर रही कमांडो टीम की नजर घटना पर पड़ गई। टीम को देख हमलावर मौके से भाग निकले। कमांडो कर्मियों ने तुरंत घायल को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में गवाहों और कमांडो टीम के सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें