फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नन्हे-मुन्ने बच्चों के भरत-मिलाप ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
संपन्न हुआ दशहरा पर्व, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी की ओर से गोपी कॉलोनी चौक ओल्ड फरीदाबाद पर देर रात भरत-मिलाप के दृश्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत की भूमिका निभाई, जिसने सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने के भरत मिलाप को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

आयोजन समिति के पदाधिकारी मार्किट कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व पार्षद सुभाष आहूजा, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य परविन्दर मल्होत्रा(शंटी), प्रधान सन्नी नारंग ने बताया कि पहले ओल्ड फरीदाबाद मार्किट में ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। परविन्दर मल्होत्रा और सतीश आहूजा ने राम लक्ष्मण बने बच्चों को कंधे पर उठा लिया और आते जाते राहगीरों ने उनसे आर्शीवाद लिया और उनके साथ अपनी फोटो खिचवाई। इस मौके पर सुभाष आहूजा ने कहा कि राम हमारे कण-कण में बसते हैं, रामायण का सार है कि हे मानव तू राम बन रावण न बन, राम सी पूजा हो तेरी ऐसा तू इंसान बन, पुरुष हो तो राम जैसा नारी हो तो सीता जैसी, भाई हो भरत व लक्ष्मण जैसा, पुत्र हो तो लव कुश जैसा और सेवक हो तो हनुमान जैसा। रामायण को यदि संपूर्ण रूप से समझा जाए तो यह हमें एक आदर्श इंसान बनने की प्रेरणा देती है। आज के समाज में कई विकृतियां आ गई हैं जिन्हें हमें रामायण से शिक्षा लेकर ठीक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें