संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-39 में ईडबल्यूएस कोटे के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को हरियाणा हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के 360 फ्लैट आवंटित किए गए थे। ये सभी अलॉटमेंट वर्ष 2023 में रद्द किए गए थे। अब सभी फ्लैट के लाभार्थियों को यह राशि ब्याज सहित वापस की जाएगी। हाउसिंग बोर्ड पीएमएस पोर्टल से उक्त लाभार्थियों को रिफंड देने के प्रयास में जुटा है। इसके लिए लाभार्थियों से संपर्क भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में रद्द हुए आवंटन के लिए सभी 360 फ्लैट के लाभार्थियों को उनकी ओर से किए गए भुगतान की राशि ब्याज सहित वापस की जाएगी। इसके लिए लाभार्थी को सेक्टर-7 स्थित हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के कार्यालय में बैंक की डिटेल एवं संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ लिखित आवेदन करना होगा। इस संबंध में लाभार्थी हरियाणा हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी कार्यालय में अपने बैंक की डिटेल के साथ सभी दस्तावेज लेकर कभी भी रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।