फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी दो में एक मकान की दूसरी मंजिल का गिरा छज्जा

Mon, 01 Sep 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी दो शिवालय मंदिर के पास एक मकान का छज्जा दोपहर में करीब दो बजे गिर गया। छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। छत पर कर्मचारी कार्य कर रहे थे। निर्माण कार्य के चलते छज्जे पर सामान रखा हुआ था। तभी अचानक दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया। इसमें एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि मकान में निर्माण कार्य हो रहा था। बरसात का मौसम है। कार्य करते समय अचानक छज्जा गिर गया। इसमें एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है। इसके बाद कर्मचारी को चिकित्सक के पास ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व बड़खल के एसडीएम त्रिलोक चंद मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि इस घटना में जान-माल को हानि नहीं पहुंची है और स्थित नियंत्रण में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें