फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुरदास मान के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गीतकार गुरदास मान ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया। मंच संभालते ही गुरदास मान ने सबसे पहले मेले में हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और हादसे में घायल हुए पर्यटकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनकी इस भावुक अपील ने महा चौपाल पर मौजूद हर दर्शक के दिल को छू लिया। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठा देश के जवानों तथा अधिकारी व कर्मचारियों को समर्पित देशभक्ति गीत के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद जैसे ही गुरदास मान ने गायकी शुरू की पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। उन्होंने ना देखना तेरी रहमत, बल्ले-बल्ले, दिल दा मामला है, छल्ला , पीठ तेरी जान दी सहित अन्य गीतों को झड़ी लगा दी। जिन पर दर्शक झूमने नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें