प्रीति लांबा, आरती, मोहम्मद अता व प्रणव सूरमा जीत चुके हैं कई पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 12 खेल परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस आठ करोड़ 87 लाख रुपये से पांच वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया गया है। यहां अभ्यास करने वाले एथलीट प्रीति लांबा, आरती, मोहम्मद अता व प्रणव सूरमा देश में जिले का नाम रौशन कर रहे है। इससे पहले भूपेंद्र, भीम सिंह, गिरीराज सहित कई धावक अपनी पहचान बना चुके है। सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक जिले के धावकों के लिए वरदान से कम नहीं है, लेकिन समुचित पानी का छिड़काव व रखरखाव नहीं होने से खराब हो रहा है। इससे बावजूद यहां अभ्यास करने वाले एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां लॉन्ग जंप, हाई जंप, पोल वॉल्ट, शॉट पुट, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक आदि की सुविधाएं मौजूद हैं।
विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की कोशिश
मालूम हो कि वर्ष 2019 में इसे करीब आठ करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य जिले के उभरते एथलीटों को विश्वस्तरीय अभ्यास सुविधा देना था। यहां अभ्यास करने वाली जिले की प्रीति लांबा ने एशियाई खेलों में पदक जीतकर भारत का नाम ऊंचा किया। जबकि मोहम्मद अता ने पेरू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलीट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। वहीं, प्रणव सूरमा ने पैरा एथलेटिक्स में कई पदक जीत चुके हैं। आरती ने 10 किलोमीटर रेस वाक में अपनी पहचान बना चुकी हैं। जिले के कुछ नामचीन खिलाड़ियों का कहना है कि मेहनत और प्रतिभा पर सरकार और खेल विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। जिससे संसाधनों का पूरा उपयोग हो सके। यदि जिला प्रशासन ट्रैक के संरक्षण और नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी तय कर दें।
वर्जन
जिले के कई एथलीट राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं, कई ऐसे धावक है जो प्रदर्शन बेहतर कर रहे है।
डॉ.धमेंद्र एथलेटिक कोच