फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खबर छपने के बाद प्रशासन जागा, लेकिन किया केवल अस्थायी समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंझावली के स्कूल में गंदगी और पानी की समस्या का हुआ निस्तारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर पढ़ाई छोड़ बच्चे लगाते हैं झाड़ू का असर आखिरकार प्रशासन पर दिखा। मंझावली गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर उठे सवालों के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। स्कूल में साफ-सफाई करवाई गई और पीने के पानी की अस्थायी व्यवस्था भी की गई। हालांकि तात्कालिक रूप से गंदगी और पानी की समस्या का निस्तारण किया गया है। स्कूल में स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न तो नल की मरम्मत पूरी तरह से की गई है और न ही शौचालयों की स्थिति में सुधार हुआ है।

ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ स्वच्छ माहौल मिलना चाहिए। ऐसे में विभाग को जल्द से जल्द स्थायी सुधार करने चाहिए ताकि बच्चों को झाड़ू लगाने या खुले में शौच जाने को मजबूर नहीं होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। साथ ही स्कूल में शिक्षकों की कमी का जल्द समाधान किया जाएगा। - महेंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी, बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें